संतन सिंह बनें अध्यक्ष
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शनिवार को ठेकेदार संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में संतन सिंह को अध्यक्ष, शैलेंद्र नौटियाल को सचिव, आलोक नेगी को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह को संगठन मंत्री, मुकेश कंडारी को कोषाध्यक्ष, किशोर लखेड़ा को संरक्षक, वीरेंद्र रावत को संयुक्त सचिव, आशीष रावत को सहसचिव व कुलदीप बंगारी को महामंत्री चुना गया है।