उत्तराखंड

घर में घुसकर फायरिंग, मारपीट के मामले में 11 पर केस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। भूरारानी में बीते शनिवार मामूली बहस के बाद एक महिला अपने रिश्तेदार के साथ एक महिला के घर में घुस गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर महिला से मारपीट की और उनकी बेटी के कपड़े फाड़कर अश्लील हरकत भी की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। भूरारानी वार्ड नंबर 32 निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीते 17 अगस्त की शाम साढ़े पांच बजे उनका संजीत साहनी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों अपने घर चले गए। आरोप है कि उसी रात करीब 11 बजे संजीत अपने भाई संजय साहनी, पिता छनझट, चाचा भगवान दास, जीजा राहुल, फूफेरे भाई मनोज, बेटा मन्नू, पत्नी चन्दा, चाचा की बेटी रंजीत साहनी, साला आशु साहनी सहित अन्य लोग लाठी-डंडे, तलवार और तंमचे लेकर उनके घर में घुस गए। वहीं उन्होंने उसपर हमला कर घर में तोड़फोड़ की। इस बीच बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर पड़ोसी के घर में छुप गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी भी पड़ोसी के घर में घुस गए और तंमचे से फायरिंग भी की। आरोप है कि इसके बाद उनकी बेटी के कपड़े फाड़कर अश्लील हरकत भी की। शोर-शराबा होने पर स्थानीय लोग घर से निकलकर बाहर आए। यह देखकर आरोपी हंस विहार कालोनी से होते हुए भाग गए। आरोप है कि हंस विहार कालोनी में रह रहे एक रिश्तेदार के घर पर भी फारयिंग की। घटना हंस विहार कालोनी में लगे सीसीटवी कैमरे में कैद हुई है। इसमें आरोपियों के हाथ में धारदार हथियार और तमंचा साफ नजर आ रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में दस लोगों को नामजद और एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!