उत्तराखंड

ठेका कर्मचारियों के समर्थन में आए स्थाई कर्मचारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड ने मुख्यालय में आंदोलनरत ठेका कर्मचारियों को समर्थन देते हुए मैनेजमेंट से मांगों के निस्तारण की मांग की। सीजीएम नीलिमा गर्ग को सौंपे ज्ञापन में संगठन पदाधिकारियों ने समान काम का समान वेतन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री श्याम सिंह नेगी ने सीजीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि योजनाओं में तैनात ठेका कर्मचारियों को न समय पर वेतन मिल रहा है। वेतन का पूरा भुगतान सुनिश्चित किया जाए। पीटीसी कर्मचारियों को सितंबर 2021 से मार्च 2022 तक बढ़े हुए वेतन के एरियर का समेत भुगतान किया जाए। श्रम मानकों के अनुसार वेतन का भुगतान किया जाए। कहा कि विभागीय ढांचे में फील्ड कर्मचारियों के पदों को बढ़ाया जाए। विभिन्न शाखाओ के कर्मचारियों के लंबित वाहन भते की स्वीकृति प्रदान की जाए। सेवानिवृत कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। ग्रेच्युटी, पेंशन का जल्द भुगतान किया जाए। हाईकोर्ट के 11 जून 2024 को पारित आदेशों के अनुपालन में 1996 से संहत वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को सेवा लाभ प्रदान किया जाए। पंप संवर्ग के कर्मचारियों का वेतनमान सिंचाई विभाग एवं लोक निर्माण विभाग की भांति ₹1900 से 2400 ग्रेड पे किया जाए। कोर्ट के आदेश पर कर्मचारियों को पेंशन का लाभ मंजूर किया जाए। समूह घ से ग में हाई स्कूल एवं इंटर पास कर्मचारी की पदोन्नति की जाए। विभिन्न संवर्गों में रिक्त पदों पर जल्द पदोन्नति की जाए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप मल्होत्रा, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष प्रवीण सैनी, गढ़वाल मंडल महामंत्री शिशुपाल रावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष लाल सिंह रौतेला, प्रदेश मीडिया प्रभारी जीवनंद भट्ट, कार्यालय मंत्री डीपी बद्री, संगठन मंत्री शिवप्रसाद शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष चतर सिंह चौहान, अनिल भट्ट, धन सिंह चौहान, निशु शर्मा, सुरेंद्र कुमार एवं शरद कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!