Uncategorized

सांसद तीरथ सिंह ने वाहन दुर्घटना में मारे गए भाजपा नेताओं के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने वाहन दुर्घटना में मारे गए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल तथा पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष कुलदीप चौहान के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दोनों जन प्रतिनिधियों के निधन से भाजपा को ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड को नुकसान पहुंचा है। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का पहले नीती घाटी का भ्रमण था। उन्होंने टिम्मरसैंण समेत नीती घाटी के अन्य स्थानों पर जाना था। परंतु दो भाजपा नेताओं की वाहन दुर्घटना में मौत के बाद उन्हें यह कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। गढ़वाल सांसद ने दोनों नेताओं के घरों पर जाकर स्वजनों को ढांढस बंधाया। जोशीमठ पहुंचे गढ़वाल सांसद का स्थानीय नागरिकों ने नागरिक अभिनंदन भी किया। गौरतलब है कि मारवाड़ी बाइपास के विरोध में स्थानीय निवासी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। बीते दिनों गढ़वाल सांसद के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों के शिष्टमंडल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। उसके बाद सीमा सड़क संगठन की ओर से जोशीमठ मुख्य हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य भी शुरू किया गया। इससे पहले गढ़वाल सांसद ने पीपलकोटी में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय नागरिकों से भी मुलाकात की। स्थानीय निवासियों ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते बेरोजगारी बढ़ गई है। व्यापारियों का व्यापार ठप हो गया है। एनएच चौड़ीकरण के दौरान स्थानीय निवासियों के होटल, मकान, दुकानें टूटने से रोजगार समाप्त हो गया है। इस अवसर पर उनके साथ राज्य मंत्री अतर सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, विहिप के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अतुल शाह, टीका प्रसाद मैखुरी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!