उत्तराखंड

सोनप्रयाग में दो घंटे रोकी केदारनाथ यात्रा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम की यात्रा पर बारिश के बावजूद भी यात्रियों की संख्या निरंतर बढ़ने लगी है। बुधवार को सोनप्रयाग में भारी बारिश के चलते सुबह यात्री सुरक्षा को देखते हुए दो घंटे यात्रा रोकी गई। जबकि इसके बाद सभी यात्रियों को केदारनाथ भेजा गया। बुधवार को दोपहर तक 4500 यात्री केदारनाथ रवाना हुए। केदारनाथ यात्रा के चलते सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच मार्ग काफी संवेदनशील बना है। बीते 9 सितम्बर को हुई भूस्खलन की घटना के बाद से यहां यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दोनों ओर पुलिस और एसडीआरएफ के जवान तैनात हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्रियों की आवाजाही कराई जा सके। बुधवार को सोनप्रयाग में सुबह 6 बजे से यात्री की आवाजाही शुरू हुई जबकि 8:30 बजे भारी बारिश हुई। इसको देखते हुए केदारनाथ यात्रा रोक दी गई। 10:30 बजे बारिश बंद हुई जिसके बाद 11 बजे फिर से यात्रा शुरू कराई गई। सोनप्रयाग कोतवाली निरीक्षक देवेंद्र असवाल ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही यात्रियों की आवाजाही कराई जा रही है। बुधवार को 4500 यात्री केदारनाथ रवाना किए गए। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!