उत्तराखंड

भारी बारिश से मुनस्यारी में तीन मकान ध्वस्त

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। आसमानी आफत सीमांत में कहर बनकर बरस रही है। मुनस्यारी में भारी बारिश के बाद तीन मकान ध्वस्त हो गए। घर में रखा सारा सामान मकान के मलबे की भेंट चढ़ गया। गनीमत रही कि घर में रह रहे लोग बाल-बाल बच गए। वहीं भूस्खलन होने से आसपास के मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। प्रभावितों ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मुनस्यारी के सेरा सुरईधार के तीन परिवारों के लिए शनिवार रात हुई भारी बारिश आफत बनकर बरसी। यहां के आनंद बल्लभ जोशी, कैलाश चंद्र जोशी व पूरन जोशी का मकान ध्वस्त हो गए। गनीमत रही कि घर में रह रहे लोग किसी तरह सुरक्षित बच गए। घर में रखा सारा सामान व राशन मलबे में दब गया। प्रभावित परिवारों ने पड़ोसियों के यहां शरण लेनी पड़ी है। वहीं भारी बारिश के भूस्खलन होने से आसपास के मकान भी खतरे में आ गए हैं। घरों के नीवं तक भूस्खलन होने से इन मकानों पर भी आपदा की खतरा मंडरा गया है। प्रभावितों ने पड़ोसियों के यहां शरण लेनी पड़ी है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। सूचना के बाद राजस्व की टीम ने गांव पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!