उत्तराखंड

तीलू रौतेली पुरस्कार में अनियमितत पर महिला कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। प्रदेश व जनपद में भाजपा समर्थित महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार मिलने पर महिला कांग्रेस ने आपत्ति जताई व सरकार का पुतला फूंका। रविवार को कोतवाली के समीप महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पदमा बिष्ट व कांग्रेस नेत्री अंजू लुंठी के नेतृत्व में महिलाओं ने भाजपा सरकार का पुतला जलाया। कहा कि भाजपा सरकार वीरांगना तीलू रौतेली का अपमान करने पर तुली हुई है। भाजपा ने अपने ही पार्टी के सदस्यों को पुरस्कार देकर उनका अपमान किया है। प्रदेश में कई महिलाएं हैं बेहतरीन कार्य कर देश विदेश में अपना परचम व राज्य में अपनी एक पहचान स्थापित कर रही हैं। भाजपा सरकार अपने ही लोगों को तीलू रौतेली देकर उन महिलाओं का भी अपमान किया है। कांग्रेस ने कहा कि परिवारवाद का आरोप लगानी वाली भाजपा अपने परिजनों को ही पुरस्कार बांट रही है जो गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!