उत्तराखंड

हमें जातिवादी में बांटना चाहते है: रामदेव

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। योगगुरु रामदेव ने कहा कि कुछ लोग हमें जातिवाद में बांटना चाहते हैं। जब तक इस देश में राम और कृष्ण के वंशज जिंदा हैं, यह अधर्मी लोग हम पर काबिज नहीं हो सकते। कहा कि राम हमारे आराध्य हैं। उन्होंने कहा कि धर्म का अर्थ है, जिसे धारण किया जाए। कहा कि जो धर्म को धारण करे वो समर्थ बनेगा। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को पतंजलि योगपीठ में युवा धर्म संसद को संबोधित कर कही। योगगुरु रामदेव ने कहा कि युवाओं को सदैव उत्साह से लबरेज रहना चाहिए। युवाओं को अपनी ऊर्जा को उसे सकारात्मक दिशा में लगाना चाहिए। युवाओं में शौर्य, वीरता और पराक्रम के साथ विनम्रता भी होनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से कहा कि वह अपने धार्मिक ग्रंथों के बारे में जानकारी जरूर रखें। कहा कि मुस्लिम समाज के 50 प्रतिशत लोगों को कुरान की जानकारी होती है। इसी तरह हिन्दू समाज के लोगों को गीता के प्रमुख श्लोक कंठस्थ होने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!