कोटद्वार-पौड़ी

स्व. मान सिंह ने जनजाति के उत्थान को किया कार्य

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल सर्वोदय मंडल व कण्वाश्रम ग्राम स्वराज्य समिति की ओर से सर्वोदय सेवक मान सिंह द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। कहा कि स्व. मान सिंह ने सदैव बोक्सा जनजाति के उत्थान के लिए कार्य किया। नशे के खिलाफ चलाए गए उनके योगदान को भी कभी भुलाया नहीं जा सकता।
गुरुवार को करुणा बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय हल्दूखाता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महत्मा गांधी व विनोवा की राह पर चलकर स्व. मान सिंह रावत ने त्याग का जीवन जिया। उन्होंने सदैव बोक्सा जनजाति में शिक्षा का दीप जलाने का कार्य किया। डू-समथिंग सोसाइटी के अध्यक्ष मयंक प्रकाश कोठारी ने कहा कि समाज हित में दिया गया स्व. मान सिंह रावत का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि आज उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में साहित्यांचल के पूर्व अध्यक्ष व प्रधानाचार्य जनार्दन बुडकोटी के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में हंस कल्चरल सेंटर दिल्ली की शिक्षा प्रमुख अंकिता, प्रबंधक प्रशांत उप्रेती, बिजेंद्र नेगी, गढ़वाल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष डा. सुरेंद्र लाल आर्य, यशपाल बिष्ट, डा. गीता रावत, विनय किशोर रावत, किशन सिंह रावत, करन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, बिजेंद्र सिंह नेगी, गोविंद सिंह रावत, नेत्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!