कोटद्वार-पौड़ी

प्रथम दिन मां शैलपुत्री की हुई पूजा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गुरुवार से नवरात्र प्रारंभ हो चुके हैं। ऐसे में पहले दिन श्रद्धालुओं ने माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। नवरात्र को लेकर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था। मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। श्रद्धालुओं ने घर व मंदिरों में घट स्थापना कर मां दुर्गा से अपने परिवार व समाज के लिए सुख-शांति की कामना की।
गुरुवार को नवरात्र को लेकर क्षेत्र के मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था। श्री बालाजी मंदिर में मां वैष्णो देवी की गुफा व दिव्य दरबार बनाया गया है। दिव्य दरबार के दर्शन के लिए सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे। घरों में भी महिलाओं ने घट स्थापना कर विशेष पूजा अर्चना की। कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही थी। मंदिर में माता का विशेष पाठ किया गया। शाम के समय मंदिरों में महिलाओं ने सामूहिक कीर्तन भी किया। श्री बालाजी मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित मां वैष्णो देवी गुफा दर्शन कार्यक्रम का शुभांरभ हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर समिति के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश एलावादी ने पांच कन्याओं का पूजन कर किया, जिसमें पांचों कन्याओं को फूलमाला, माता की चुनरी व टीका लगाकर उनके ऊपर पुष्प वर्षा की गई। तत्पश्चात पांच कन्याओं को मां वैष्णो देवी गुफा की परिक्रमा करवाई गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी मां वैष्णो देवी गुफा व दिव्य दरबार के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। दिनेश एलावादी ने कहा कि मां वैष्णो देवी का दरबार के प्रतिकृति का दृश्यांकन कार्यक्रम नौ दिनों तक जारी रहेगा, जिसमें श्रद्धालु मां वैष्णो देवी गुफा के दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा श्रद्धालु नियमित पूजन व आरती में भी शामिल हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!