सीडीओ हंसादत्त पाडे बापू 150 समान से सम्मानित

चमोली। सर्वोदय केंद्र में आयोजित मौन पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र की ओर से मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पाडे को बापू 150 सम्मान प्रदान किया गया। वयोवृद्ध सर्वोदयी नेता मुरारी लाल ने सीडीओ को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र की ओर से गाधी जी की 150 जयंती के अवसर पर विगत दो वर्षो से बापू 150 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत विकास केंद्र की ओर से गावों में गांधी दर्शन पर विचार गोष्ठियों का आयोजन, स्वच्छता कार्यक्रम, विद्यालयों में गांधी दर्शन एवं जीवन पर निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के साथ ही प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी बापू 150 समान से भी सम्मानित किया जा रहा है। सर्वोदय केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर युवाओं को जिले में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जनपद चमोली जैविक खेती के लिए आगे बढ़ाने के साथ ही कृषि क्षेत्र में किसानों को नई तकनीकों के वृहद स्तर पर प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने का भी कार्य किया जा रहा है।
मौन पालकों ने बनाया संगठन
सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र के प्रबंध न्यासी ओम प्रकाश भट्ट ने बताया कि न्यास की ओर से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिये युवाओं को मौन पालन की तकनीकी जानकारी देने के साथ ही इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है। बताया कि प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रशिक्षर्णािथयों ने गोपेश्वर मौन पालक संगठन के नाम से मौन पालकों का एक संगठन भी बनाया गया है, जिसमें जगदंबा प्रसाद भट्ट अध्यक्ष तथा अशोक बिष्ट सचिव बनाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *