उत्तराखंड

मार्शल आर्ट में दो बच्चों ने जीते स्वर्ण और एक ने जीता कांस्य पदक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग : 11वीं उत्तराखंड, 19वीं उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप और 15वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के सहयोग से हुई प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग नगर के दो बच्चों ने स्वर्ण और एक ने कांस्य पदक जीतने में कामयाबी पाई है। इन बच्चों की कामयाबी पर जनपद के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की है। बीते दिनों देहरादून के परेड ग्राउंड के बैडमिंटन हाल में उत्तराखंड ताइक्वांडो फेडरेशन के सचिव जावेद खान के सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से टीमों ने प्रतिभाग किया। रुद्रप्रयाग से भी बुद्धम मार्शल आर्ट अकादमी से 4 बच्चों ने जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथा देवली, दीप्ति, वंशिका कप्रवान एवं दक्ष नेगी ने भाग लिया। प्रथा देवली ने 53 किलो वर्ग में कांस्य पदक, वंशिका ने 36 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक एवं दक्ष नेगी ने 30 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। तीनों का राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए चयन भी निश्चित हो गया है। बुद्धम मार्शल आर्ट अकादमी के प्रशिक्षक अवनीश भारती ने इस उपलब्धि का श्रेय बच्चों की मेहनत और लगन को दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चे उनसे पिछले 4 वर्षो से मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रहे है और विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन कर चुके है। यह जनपद के लिए खुशी की बात है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!