कोटद्वार-पौड़ी

मुख्यमंत्री रावत के खिलाफ हो सीबीआई जांच

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। एकेश्वर ब्लॉक के पाटीसैण बाजार में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पर लगे आरोपों की सीबीआइ जांच की मांग की।
आप नेता मनोहर लाल पहाड़ी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात कहने वाले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद भ्रष्टचार के आरोपो में घिर गए है। उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय की ओर से सीबीआई जांच के आदेश देने संबंधी फैसले का पार्टी स्वागत करती है। भले ही उच्चतम न्यायालय ने चार सप्ताह की राहत दी हो, लेकिन मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में आप नेता मनोहर लाल पहाड़ी, अब्बल सिंह रावत, धीरज कोली, पीताम्बर सिंह रावत, जसपाल सिंह बिष्ट, गणेश कुमार, शशि प्रसाद, पाटीसैण टैक्सी यूनियन अध्यक्ष नन्दन सिंह रावत अदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!