Uncategorized

बसपा कर सकती है राज्य का विकास

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बसपा भी अब जनता के बीच जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। यहां भ्रमण पर पहुंचे बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूरजमल ने जनता की नब्ज टटोली। इस दौरान उन्होंने कुमारखेड़ा में आयोजित बैठक में बसपा क रीति-नीत से स्थानीय निवासियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का विकास सिर्फ बसपा ही कर सकती है। मायावती ने वर्ष 1995-96 में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तराखंड में उधम सिंह नेगर, रूद्रप्रयाग, चंपावत व बागेश्वर जिलों का सृजन किया था। इस अवसर पर प्रमोद कुमार श्याम बेदी को नरेंद्रनगर विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मदनलाल, जिलाध्यक्ष टिहरी दिनेश कोहली, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!