263 छात्रों ने सीखें आपदा के गुर

नई टिहरी : ब्लॉक प्रतापनगर के जीआईसी कंडियाल गांव में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन और खोज-बचाव प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षक अनिल सकलानी ने छात्रों और स्टाफ को आपदा से निपटने के उपाय, रेस्क्यू तकनीक, प्राथमिक उपचार, सीपीआर और सीमित संसाधनों में स्ट्रेचर बनाने के गुर सिखाए। साथ ही आपातकालीन टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में 263 छात्रों और पूरे स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्य रविंद्र चमोली ने विभाग का आभार व्यक्त किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *