जनता को केवल भाजपा से ही है उम्मीद : रावत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आमजन की पार्टी है। इसलिए जनता विकास के मुद्दे पर केवल भाजपा को ही चुनती है। कहा कि उन्होंने जनता से जितने भी वादे किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा।
भाजपा के महापौर प्रत्याशी शैलेंद्र रावत ने क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर वोट मांगें। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में हो रहे विकास कार्यो को देखते हुए अब जनता निकाय चुनाव में भी भाजपा को चुनने का विचार बना चुकी है। ऐसे में अब भाजपा की भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। कहा कि वह चुनाव के दौरान जितने भी वादे जनता से कर रहे हैं। धरातल पर उन्हें भी पूरा किया जाएगा। कहा कि चुनावी जीतने के बाद भी वह जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। हर वार्ड में अधिकारियों को लेकर पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनते हुए मौके पर ही उनका निराकरण किया जाएगा। उन्होंने लोगों से 23 जनवरी के दिन मतदान अवश्य करने की भी अपील की। कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमें अवश्य अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *