गोकशी में शामिल लोग भागे, मांस बरामद

Spread the love

रुड़की। पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक खेत पर छापा मारा। लेकिन तब तक वहां से गोकशी में शामिल तीन-चार लोग फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके से 125 किलो प्रतिबंधित मांस और कटान उपकरण बरामद किए हैं। अपर उप निरीक्षक पंचराम शर्मा, कांस्टेबल रणवीर सिंह, अनिल शर्मा, वीरेंद्र सिंह और नीरज नेगी को शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि जौरासी के एक खेत में गोकशी हो रही है। जिसके बाद पुलिस ने खेत में छापा मारा, लेकिन तब तक गोकशी में शामिल लोगों को पुलिस के आने की सूचना मिल चुकी थी और वह वहां से फरार हो गए थे। पुलिस को मौके से 125 किलो प्रतिबंधित मांस और कटान उपकरण बरामद हुए हैं। रुड़की कोतवाली इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने खेत से प्रतिबंधित मांस और कटान उपकरण बरामद किए हैं। अज्ञात के खिलाफ गोकशी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मुखबिर व अन्य सूत्रों से गोकशी में शामिल लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *