नई टिहरी। नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने जनपद टिहरी गढ़वाल में 10 निकायों में से 7 निकायों के अध्यक्ष पद पर कब्जा कर शानदार प्रदर्शन किया है। जबकि कांग्रेस के हाथ एक भी सीट न आने पर निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। जबकि तीन निकायों में अध्यक्ष पर निर्दलियों ने कब्जा जमाया है। भाजपा का यह प्रदर्शन 2018 के निकाय चुनावों से बेहतर रहा है। नगर पालिकाओं में देव प्रयाग में भाजपा की ममता देवी पहले ही निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुई। जबकि चंबा में भाजपा की शोभनी धनोला, नई टिहरी में निर्दलीय मोहन सिंह रावत व मुनिकीरेती निर्दलीय निर्मला विजल्वाण ने अध्यक्ष पद कब्जाए हैं। नगर पंचायतों में कीर्तिनगर में बीजेपी के राकेश मोहन मैठाणी, घनसाली में भाजपा के आनंद सिंह विष्ट, चमियाला में भाजपा के गोविंद सिंह राणा, लम्बगांव में भाजपा के रोशन रांगड़, गजा में निर्दलीय कुंवर सिंह चौहान व तपोवन में भाजपा की वीनिता बिष्ट अध्यक्ष पदों पर काबिज होने में सफल रहे हैं। जबकि मुनिकीरेती व नई टिहरी जैसी बड़ी पालिकाओं में निर्दलियों के कब्जे से भाजपा को थोड़ा सकते में डालने का काम किया है। 2018 के निकाय चुनाव में भाजपा ने जनपद टिहरी गढ़वाल में दस निकायों में से चार पर ही कब्जा जमा पाया था। जबकि 4 पर निर्दलियों व 2 पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया था। इस बार कांग्रेस के हाथ पूरी तरह से निकाय चुनाव में खाली रहे। भाजपा के शानदार प्रदर्शन को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि भाजपा ने बेहतर प्रत्याशियों को टिकट दिया। मुनिकीरेती व नई टिहरी जैसी पालिका में टिकट के चुनाव के बाद भी जीत नहीं मिली है। लेकिन यहां पर जनता ने भाजपा प्रत्याशियों का बेहतर साथ दिया है।