जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : 76वें गणतंत्र दिवस पर विशेष अतिथि तौर पर शामिल होने वाली पौड़ी जनपद की ग्राम कमेडा निवासी पश्चिमी नयारघाटी पर्यावरण समाजिक संस्था “समलौण” की राज्य संयोजिका श्रीमती सावित्री मंमगाई का शुक्रवार को अपने गांव पहुंची। जहां ग्रामीणों एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
ज्ञात हो कि सावित्री मंमगाई विगत दो दशक से वन एवं पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कर रही है। उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए राज्य सरकार ने उन्हें 76वें गणतंत्र दिवस पर राज्य की ओर से विशेष अतिथि के तौर पर चयनित किया था। सावित्री ने जनपद की ओर से 76वें गणतंत्र दिवस पर एक मात्र अतिथि तौर पर प्रतिभाग किया। वह तीलू रौंतेली सम्मान से सम्मानित हो चुकी है।