दो पक्षों में हुए संघर्ष में 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

रुद्रपुर। मटिहा गांव में दो पक्षों में हुए संघर्ष में पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 25 जनवरी की शाम दोनों पक्ष भिड़ गए थे। दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए थे। इनमें से दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया था। गुरुवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक पक्ष की आशा कौर पत्नी सुखविंदर सिंह निवासी ग्राम मटिहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 जनवरी की शाम वह अपने परिवार के लोगों के साथ अपने घर पर थीं। तभी अचानक लाठी-डंडे लेकर ग्राम मटिहा निवासी राजू सिंह, संदीप सिंह पुत्र भजन सिंह, सदीप सिंह पुत्र रेशम सिंह, बूटा सिंह, बगीचा सिंह पुत्र तेजा सिंह, संतोख सिंह पुत्र काला सिंह घर में घुस आए। गाली-गलौज करते हुए उसकी बहू सीमा कौर और पुत्र राजू सिंह से मारपीट शुरू कर दी। शोर होने पर ग्राम मटिहा निवासी मंजीत कौर पत्नी अमरजीत सिंह, हरविन्दर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह बचाने के लिए आए तो उनके साथ भी मारपीट की। इसमें मंजीत कौर, हरविन्दर सिंह को चोटें आई हैं। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे थे। संदीप सिंह पर घर के बाहर तमंचे से फायर करने का भी आरोप लगाया है।
दूसरे पक्ष के संदीप सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी मटिहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 जनवरी की शाम ग्राम मटिहा निवासी राजू सिंह पुत्र सुखविन्दर सिंह, अमरजीत सिंह पुत्र बहाल सिंह, ग्राम हरैया निवासी साहब सिंह पुत्र मलकीत सिंह, ग्राम मटिहा निवासी गुरचरन सिंह पुत्र बलवीर सिंह, हरविन्दर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, जसपाल सिंह उर्फ जस्सू पुत्र सुखविन्दर सिंह एक राय होकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। नानी गुरदयाल कौर व भाई मलकीत सिंह ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को सूचना देने के बाद घायलों को उपचार के लिए नानकमत्ता सरकारी स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया गया। मलकीत सिंह की हालत गम्भीर होने पर उसे सुशीला तिवारी हल्द्वानी और नानी गुरदयाल कौर को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को दोनों पक्षों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *