टे्रचिंग ग्राउण्ड के बाहर फिर लगी कूड़े में आग
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। खोह नदी के किनारे स्थित टे्रंचिंग ग्राउण्ड के बाहर कूड़े पर बुधवार सुबह अचानक आग लग गर्ई। नगर निगम के कर्मचारियों व फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे टे्रंचिंग्र ग्राउण्ड के बाहर मुक्तिधाम गेट के मुख्य गेट के पास कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे नगर निगम के कर्मचारियों ने टैंकर से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हवा चलने के कारण आग फैलती रही। जिस पर निगम कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की की टीम ने आग पर काबू पाया। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शरारती तत्व कूड़े के ढेर में आग लगा देते है, लेकिन आज तक निगम प्रशासन आग लगाने को पता नहीं लगा पाई है। बता दें कि ट्रेंचिंग ग्राउंड के कूड़े में समय-समय पर आग सुलगती रहती है। बुधवार सुबह कूड़े से हल्का धुआं उठते देखा गया। कुछ देर बाद आग ने भयंकर रूप ले दिया। प्लास्टिक और कचरे के धुएं से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ दिन पहले भी ट्रेंचिंग ग्राउण्ड के बाहर कूड़े पर आग लगी थी। दिन में आग लगाना संभव नहीं है। दिन में ट्रंचिंग ग्राउंड में नगर निगम के कर्मचारी कूड़ा छंटाई कराने में लगे हुए है। कबाड़ बीनने वाले दिनभर लगे रहते हैं। ये अराजक तत्वों की हरकत है।