कोटद्वार-पौड़ी

सम्पत्ति कर के विरोध में कांग्रेस ने निकाली जन जागरूकता रैली 

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। प्रदेश सरकार की आरे से कोटद्वार भाबर की जनता के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं खाली भूखंडों पर जबरदस्ती टैक्स लगाये जाने का विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिताबपुर से देवीमंदिर तक जनजागरूकता रैली निकाली।
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा नगर में सम्मिलित ग्राम सभाओं पर अगले दस सालों तक के लिए टैक्स में छूट दिये जाने की घोषणा को वापस लिया जाना जनता के साथ विश्वासघात है। उन्होंने व्यापारियों सहित आम लोगों से प्रदेश सरकार के दबाव में नगर निगम प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के विरोध में 15 नवम्बर 2020 तक निगम कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर लिखित आपत्ति दर्ज करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा आपत्ति दर्ज होने पर उक्त आदेश निरस्त हो जायेगा, अन्यथा कोटद्वार भाबर की जनता को अनावश्यक टैक्स की मार झेलनी पड़ेगी। जिसका सबसे ज्यादा नुकसान गरीब,  बेसहारा एवं छोटे दुकानदारों को उठाना पड़ेगा। इस मौके पर महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, महावीर सिंह रावत, कृष्णा बहुगुणा, सुनीता बिष्ट, प्रीति देवी, शहनाज शम्सी, विनीता भारती, विजय नारायण सिंह, बलवीर सिंह रावत, हेमचन्द्र पंवार, केएस चौहान, सुनील दत्त सेमवाल, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, सूर्यमणि, नीरज बहुगुणा, आषीष काला, राजेन्द्र सिंह गुसांई, कृपाल सिंह, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे। (फोटो संलग्न है)
कैप्शन01: सम्पत्ति कर के विरोध में जनजागरूकता रैली निकालते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!