जयन्त प्रतनिधि।
कोटद्वार : 16वीं गढ़वाल राइफल्स के पूर्व सैनिकों की ओर से बटालियन का 45वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान वीर नारियों को सम्मानित भी किया गया।
बेलाडाट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कर्नल लक्ष्मण सिंह (अप्रा) सूबेदार चंद्रमोहन धूलिया ने किया। अतिथियों ने बटालियन के बलिदानी सैनिकों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात चंदन सिंह ने बटालियन के शौर्य व इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि 16वीं गढ़वाल राइफल्स ने श्रीलंका में आपरेशन पवन, आपरेशन रक्षक और आपरेशन विजय में शामिल होकर अपने शौर्य का परिचय दिया। कहा कि पूर्व सैनिक आज भी देश की आन-बान व शान की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहते हैं। कार्यक्रम में तीन वीर नारियों को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। संगठन के अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कार्यक्रम की सफलता के लिए संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया। इस मौके पर संतन सिंह, लखपत सिंह, महेश, मोहनलाल, सुरमान सिंह, जमन सिंह, अर्जुन सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र, रमेश, जयवीर सिंह मौजूद रहे।