अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बीरा भंडारी को दिल्ली में मिलेगा कल्याणी सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य आंदोलनकारी बीरा भंडारी को दिल्ली में कल्याणी सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। महिलाओं के अधिकारों के लिए हमेशा अग्रणीय भूमिका में रहने वाली बीरा भंडारी को तिलु रौंतेली सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।
पौड़ी गढ़वाल की राठ क्षेत्र की रहने वाली उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी और वर्तमान पौड़ी नगर पालिका की ब्रांड एंबेसडर बीरा भंडारी का जीवन समाजिक सरोकारों से जुड़ा रहा उत्तराखंड राज्य आंदोलन में वह जेल भी गई। गत एक वर्ष से बीरा भंडारी नगर पालिका क्षेत्र में पुष्प वाटिका मातृशक्ति समूह के तहत उनकी 11 महिलाओं की टीम स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। पौड़ी को पुष्प नगरी मॉडल बनवाने में उन्होंने कोई कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसके लिए उन्हें और उनकी पुष्प वाटिका मातृशक्ति टीम को राज्य स्थापना दिवस पर सम्मानित भी किया गया। इसके उन्हें और उनकी टीम को समय-समय पर जिला प्रशासन, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उत्तराखंड, क्षेत्रीय विधायक सहित कई समाजिक संगठनों ने और जनप्रतिनिधियों ने सम्मानित किया। पारिवारिक जीवन में अनेकों बार संकट आए फिर भी समाजिक सरोकारों से मुंह नहीं मोड़ा। बीरा भंडारी ने बताया कि कल्याणी समाजिक संस्था की संस्थापिका बबीता नेगी का उन्हें निमंत्रण प्राप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मेरा अकेला नहीं मेरी समस्त मातृशक्ति टीम का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *