असामाजिक तत्वों ने तोड़ी वाटर कूलर की टोंटी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गर्मी के मौसम में लोगों की प्यास बुझाने के लिए लगाए गए वाटर कूलरों को असामाजिक तत्व नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालत यह है कि झंडाचौक के समीप लगे वाटर कूलर की टोंटी को असामाजिक तत्वों ने धखाड़ दिया है। नतीजा, पूरे दिन सड़क पर पानी बह रहा है। ऐसे में गर्मी के मौसम में लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
एक वर्ष पूर्व नगर निगम की ओर से शहर के मुख्य चौराहों पर वाटर कूलर लगाए गए थे। इससे राह चलते लोगों को काफी सुविधा मिली। भीषण गर्मी में उन्हें ठंडा पानी पीने को मिल जाता था। राह चलते लोगों के साथ ही व्यापारी वाटर कूलर के पानी का उपयोग करते है। लेकिन, झंडाचौक के समीप लगे वाटर कूलर की असामाजिक तत्वों ने सूरत ही बिगाड़ दी है। वाटर कूलर पर लगी टोंटी को तोड़ दिया गया है। जबकि, वाटर कूलर की सुरक्षा के लिए उसके आसपास लोहे की जाली भी लगाई गई थी। बावजूद असामाजिक तत्वों ने वाटर कूलर को नुकसान पहुंचा दिया। सबसे बुरी स्थिति झंडाचौक के समीप लगे वाटर कूलर की बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *