बुजुर्ग पर मधुमक्खियों ने किया हमला, घायल

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत लालपानी निवासी एक बुजुर्ग पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। लालपानी निवासी पंचम सिंह (73) मुख्य सड़क से अपनी घर की तरफ जा रहे थे। तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। आनन-फानन में आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पंचम सिंह पर कंबल डाला। जबकि कुछ ने धुआं कर मधुमक्खियों को दूर किया। आकस्मिक चिकित्सा वाहन 108 के माध्यम से उन्हें राजकीय बेस हास्पिटल में लाकर भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *