पिथौरागढ़। तीसरी पीढी में स्यांला निवासी चंचल सिंह चौहान सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। चंचल के दादा केशर सिंह चौहान,पिता देवेंद्र सिंह चौहान सेना से सेवानिवृत्त हैं। दादी हरी देवी व माता गीता चौहान गृहणी हैं। परिजनों ने बताया कि चंचल की प्रारंभिक शिक्षा हिमालया पब्लिक स्कूल,एपीएस व उच्च शिक्षा एसआईटी पिथौरागढ़ से हुई है। चयन पर परिजनों व ग्रामीणों में खुशी की लहर है।