जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शुक्रवार को होली से पूर्व शहर में होलाष्टक पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। झंडाचौक के साथ ही अन्य स्थानों पर लोगों ने होलिका का दहन किया। इस दौरान खूब गुलाल व अबीर भी उड़े। झंडाचौक में युवा डीजे की धुन पर नाच रहे थे।
गुरुवार को तय समय पर होलीका का दहन किया गया। झंडाचौक के साथ ही विभिन्न स्थानों पर लकड़ी व गोबर के ओपलों से होलिका का निर्माण करवाया गया था। होलिका दहन से पूर्व महिलाओं ने घरों में पूजन किया व बाद में झंडाचौक पर होलिका दहन स्थल पर पहुंच होलिका की परिक्रमा की। पूजन को आने वाली महिलाओं की तादाद बढ़ती चली गई। क्षेत्र में अन्य होलिका स्थलों पर भी महिलाओं ने पूजन किया। देर रात होलिका दहन किया गया। इस दौरान क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर युवाओं की टोली म्यूजिक सिस्टम लगा होली के जोश में नजर आई। युवाओं में सबसे अधिक होली का उत्साह देखने को मिला। कोटद्वार बाजार में होली का रंग देखने को मिला।