विधायक ने दी होली की शुभकामनाएं

नई टिहरी : घनसाली विधानसभा में विधायक शक्तिलाल शाह ने होली मिलन और कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को किया। इस मौके पर पहुंचे स्थानीय क्षेत्रवासियों एवं भाजपा से जुड़े सदस्यों व पदाधिकारियों को होली की शुभकामनाएं विधायक ने दी। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं प्रेषित की। विधायक शाह ने कहा कि प्रेम, सौहार्द व आपसी भाईचारे का संदेश देता यह पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा एवं उमंग लेकर आए ऐसी कामना करता हूं। इस अवसर पर भिलंगना ब्लॉक की प्रशासक बसुमति घणाता, घनसाली नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्टद्व गोविंद सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष ममता नौटियाल, जिला मंत्री रामकुमार कठैत, इन्दु डंगवाल सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *