यूसीसी का डैशबोर्ड तैयार, अब माइक्रो लेवल पर होगी निगरानी

Spread the love

– एक्सक्लूसिव – सब रजिस्ट्रार, रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार जनरल के पास खुलेगा डैशबोर्ड
– जिलों में तैनात नोडल अधिकारी के लिए भी अलग से तैयार है डैशबोर्ड
– व्यावहरिक दिक्कतों से संबंधित मामलों को शीघ्र सुलझाया जा सकेगा
देहरादून। यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के तहत चार स्तर पर डैशबोर्ड तैयार कर लिया गया है। सब रजिस्ट्रार, रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार जनरल के लिए अलग-अलग डैशबोर्ड बनाया गया है। इसके अलावा जिलों में तैनात नोडल अधिकारी के लिए अलग से डैशबोर्ड तैयार किया गया है। अब पोर्टल पर होने वाले किसी भी प्रकार के रजिस्ट्रेशन पर निर्धारित समयावधि के भीतर हर हाल में कार्यवाही पूरी करनी होगी। कुल मिलाकर माइक्रो लेवल पर निगरानी हो सकेगी। ऐेसे में किसी भी आवेदन के लटकने की स्थिति में अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।यूसीसी पोर्टल पर सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) की ओर से लगातार सुधार का काम किया जा रहा है। जब पोर्टल लांच किया गया था, तब यह 1.0 वर्जन पर काम कर रहा था। अब इसका दूसरा वर्जन 2.0 लांच कर दिया गया है। जिसमें कई सुधार किए गए हैं। पोर्टल पर विभिन्न श्रेणी के आवेदनों की निगरानी के लिए डैशबोर्ड की लांचिंग भी इनमें से एक है। इसमें सब रजिस्ट्रार, रजिस्ट्रार को एक ही पेज पर आवेदनों से संबंधित जानकारी उपलब्ध हो पाएगी। इसके अलावा रजिस्ट्रार जनरल सभी स्तर के आवेदन और उनकी प्रगति अपने डैशबोर्ड पर देख पाएंगे।

निदेशक आईटीडीए नितिका खंडेलवाल ने बताया कि पोर्टल पर तकनीकी पहलुओं पर लगातार काम किया जा रहा है। इसे आम लोगों के लिए कैसे और बेहतर बनाया जाए, इस पर विशेषज्ञों की टीम काम कर रही है। अब पोर्टल का दूसरा वर्जन लांच कर दिया गया है। जिसमें कई सुधार किए गए हैं।
—–
क्या होता है डैशबोर्ड
डैशबोर्ड, विभिन्न डेटा को एक ही स्थान पर, आसानी से समझने योग्य तरीके से प्रदर्शित करने का एक तरीका है, जो अक्सर मुख्य प्रदर्शन संकेतकों (केपीआई) या अन्य महत्वपूर्ण व्यावसायिक मीट्रिक को शामिल करता है। डैशबोर्ड डेटा को ग्राफ, चार्ट, और अन्य विज़ुअलाइज़ेशन के माध्यम से प्रस्तुत करता है, जिससे डेटा को समझना और व्याख्या करना आसान हो जाता है।

यूसीसी अपडेट:
विवाह का पंजीकरण/पंजीकृत विवाह की स्वीकृति – 55502
कानूनी उत्तराधिकारियों की आंत उत्तराधिकार-घोषणा – 02
वसीयती उत्तराधिकार-वसीयत का पंजीकरण – 174
विवाह विच्छेद/विवाह की निरर्थकता का पंजीकरण – 54
लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीकरण – 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *