चूका रोड में मैक्स पलटी, तीन यात्री घायल

चम्पावत। चूका मोटर मार्ग पर एक मैक्स जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को छुट्टी दे दी गई है। गत रात्रि ग्रामीणों को लेकर टनकपुर से चूका जा रही मैक्स जीप संख्या यूके 05-0573 कलढूंगा के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार लोडियालशेरा चम्पावत निवासी 19 वर्षीय मनोज सिंह पुत्र नवीन सिंह, खिरद्वारी निवासी 30 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी टीका सिंह, 17वर्षीय निवेश पुत्र पूरन सिंह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए टनकपुर उप जिला चिकित्सालय लाया गया। डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि मामूली रूप से घायल तीनों यात्रियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *