आगे बढ़ाई गई हरि हर वीरा मल्लू की रिलीज डेट, पवन कल्याण के फैंस हुए निराश

पवन कल्याण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म हरि हर वीरा मल्लू को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में पवन एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर पवन के फैंस के बीच में काफी उत्साह है, लेकिन अब जबकि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है, जिससे पवन के फैंस बेहद निराश हो गए हैं।रिपोर्ट के अनुसार, हरि हर वीरा मल्लू की शूटिंग लगभग पांच साल पहले शुरू हुई थी। इस फिल्म को पहले 9 मई 2025 को रिलीज किया जाना था, लेकिन अभी भी फिल्म की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन का काम बाकी है, जिसकी वजह से यह फिल्म अब 30 मई 2025 को रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इस नई जानकारी से पवन के फैंस बेहद निराश हो गए हैं। जिसकी एक वजह यह भी है कि जब इस फिल्म के पहले पार्ट को बनने में इतना समय लग रहा है, तो दूसरा पार्ट कब रिलीज किया जाएगा।
हरि हर वीरा मल्लू को दो भागों में बनाने की योजना है। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे कृष जगरलामुदी और ए.एम. ज्योति कृष्णा ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म पूरी तरह से डाकू वीरा मल्लू के जीवन के ऊपर आधरित है। इस फिल्म में पवन कल्याण के अलावा बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, नोरा फतेही और विक्रमजीत विर्क ने मुख्य भूमिका निभाई हैं।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *