जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय गोर्खाली समाज सेवा समिति की पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें सुरेश गुरंग को अध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में सुरेश गुरंग अध्यक्ष व नारायण सिंह थापा को सचिव चुना गया। अन्य पदों पर नारायण सिंह क्षेत्री को उपाध्यक्ष, अर्जुन सिंह राना को कोषाध्यक्ष, कल्याण सिंह भंडारी को संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया। लक्ष्मी को महिला उपाध्यक्ष व ज्योति थापा को संगठन मंत्री बनाया गया। मान सिंह थापा, अनीता ठाकुर, कमल ठाकुर, योगेंद्र सिंह गुसांई को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। नवीन प्रबंध कार्यकारिणी को पूर्व अध्यक्ष आंनद प्रकाश जोशी ने शपथ दिलाई।