पटेलनगर बाजार में दो पक्षों में हुआ विवाद

देहरादून। पटेलनगर बाजार क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और मारपीट की नौबत आ गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सभी लोग समझाने के बावजूद शांत नहीं हुए और आपस में मारपीट करने पर उतारू हो गए थे। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, 24 अक्तूबर को कोतवाली पटेलनगर को बाजार क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस के समझाने के बावजूद वे नहीं माने और अधिक उग्र होकर आपस में मारपीट करने पर उतारू हो गए। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने आठ लोगों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *