पूर्व सैनिकों ने की केंद्र सरकार के निर्णय की सराहना

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए निर्णयों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पोषित आंतकवाद को समाप्त करने का समय आ गया है। इस संबध में अपर कालाबड़ स्थित परिषद कार्यालय में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने कहा कि पाकिस्तान पोषित आतंकवाद को देश लंबे समय से झेल रहा है। भारत द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद भी पड़ोसी देश द्वारा आतंकियों को पनाह दी जा रही है। इसलिए आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ और भी सख्त निर्णय लेने चाहिए। बैठक में परिषद अध्यक्ष जी.के बड़थ्वाल, सी.पी डोबरियाल, बलवान सिंह, अनूप बिष्ट, मुकुल रावत, दीनदयाल नेगी और राम सिंह रावत सहित परिषद से जुड़े सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *