एसजीआरआर स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

रुद्रप्रयाग : श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल तिलणी रुद्रप्रयाग का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश चौहान ने बताया कि 12वीं में संचिता रावत ने 90 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। आयुष पंवार ने 86 फीसदी अंक के साथ दूसरा स्थान पाया। 10वीं में आर्यन बिष्ट ने 99 फीसदी अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि आयुष राणा ने 96 फीसदी अंक के साथ दूसरा, 91 फीसदी अंक के साथ अंशु राणा ने तीसरा स्थान पाया। उन्होंने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *