आत्महत्या करने को नदी में कूदी युवती को बचाया

नई टिहरी। थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में आत्महत्या करने के लिए नदी में कूदी युवती को अथक प्रयास कर पुलिस व बोट संचालकों ने सकुशल बचाया है। पुलिस की मीडिया सेल के अनुसार मूल आंध्र प्रदेश व हाल निवासी सुभाष नगर देहरादून निवासी 23 वर्षीय एक युवती हनुमान घाट से नदी में छलांग लगाई। बहते देख जल पुलिस व बांट संचालकों ने इस युवती को हनुमान घाट से नाव घाट के बीच नदी में तैर कर तथा मोटर बोट चालक व संचालक की सहायता से ओंकारानंद घाट पर सकुशल रेस्क्यू किया गया। महिला के परिजनों को पुलिस ने सूचित किया। जानकारी करने पर यह बात प्रकाश मे आई है कि यह लड़की मूल रूप से आंध्र प्रदेश की रहने वाली है। वर्तमान में ग्राफिक ईरा इंस्टीट्यूट में बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा है। परिवार वालों से नाराज होकर गंगा में स्वयं डूबने का प्रयास किया। परिजनों ने अपनी पुत्री को सकुशल पाकर पुलिस को धन्यवाद दिया है। युवती को बचाने में पुलिस कर्मियों में सुभाष, विदेश व राजेंद्र, गोताखोर पीयूष व महेंद्र सहित वोट चालक पूर्ण सिंह व अंकित कुकरेजा की भूमिका अहम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *