मुख्यमंत्री से मुलाकात न होने पर सतपुली से प्रधानमंत्री आवास तक करेंगे पदयात्रा

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। विकासखंड काल्जीखाल के ग्राम रौतेला निवासी राज्य आंदोलनकारी महिपाल सिंह ने कहा कि वह गत गुरूवार को बिलखेत में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मिलने पहुंचे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया।
राज्य आंदोलनकारी महिपाल सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियो के द्वारा ग्राम सभा की एसीसी ग्राम पंचायत ब्लॉक से उनका नाम हटा दिया गया है, जिस कारण उन्हें भारत सरकार की कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपाना था लेकिन अधिकारियों ने उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया। महिपाल सिंह ने सीडीओ पौड़ी गढ़वाल को ज्ञापन सौंपकर एसीसी ग्राम पंचायत ब्लॉक में नाम दर्ज कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि उनका नाम इस सूची में दर्ज नहीं किया जाता है तो वह है सतपुली से दिल्ली प्रधानमंत्री आवास के लिए लालटेन जलाकर पैदल पदयात्रा करेंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *