निकाय अफसर निर्धारित लक्षयों को समय से पूरा करें : डीएम

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने मंगलवार को निकायों की समीक्षा करते हुए नगर विकास, स्वच्छता, आवास और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिये। डीएम ने निकाय अधिकारियों को स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए हर दिन मॉनटिरंग करने निर्देश दिए। उन्होंंने पीएम आवास योजना के लंबित आवेदनों को लेकर रिपोर्ट मांगी। साथ ही सीएम घोषणाओं के तहत जो काम पूरे हो गए है उसकी भी रिपोर्ट देने को कहा।
पौड़ी में निकाय अफसरों की बैठक लेते हुए डीएम ने नगर आयुक्त श्रीनगर को प्रस्तावित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण शुरू करते हुए हर हाल में नवंबर तक पूरा करने को कहा। नदियों के किनारे कूड़े की स्थिति पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि यहां कचरा नहीं दिखाई देना चाहिए। सड़क किनारे प्लास्टिक कचरे का निस्तारण कॉम्पैक्टर मशीनों से करने व नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। डीएम ने कहा कि बारिश के दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखते हुए लापरवाही मिलने पर चालानी कार्रवाई मे लाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *