एएनटीएफ और पुलिस ने अफीम की डिलीवरी करने आया तस्कर को दबोचा

रुद्रपुर। एएनटीएफ यूनिट और कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस से धक्का-मुक्की कर भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उसे बल प्रयोग कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 999 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, एएनटीएफ के एसआई कौशल भाकुनी, हेड कांस्टेबल भुवन पांडेय, विनोद खत्री शुक्रवार की रात क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग के लिए निकले। कोतवाली के एसआई दीपक बहुगुणा, रघुनाथ सिह, कृष्णा टम्टा बाइक यहीं से गुजर रहे थे। इसी समय टीम को तेल मिल चौकी से भूरारानी की तरफ आये तो सिटी वन कॉलोनी के सामने एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। वह पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग कर दबोच लिया। इसके बाद उसने भागने का प्रयाय किया, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास बैग में प्लास्टिक की पन्नी में अफीम मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश उर्फ शेखर पुत्र भानू प्रताप गंगवार निवासी पद्मा कॉलोनी थाना बिलासपुर जिला रामपुर यूपी बताया। उसने बताया कि यह अफीम उसे पास में ही रहने वाले बंटी कोली ने दी है। उसे 2000 रुपये का लालच देकर किसी को देने को कहा। वह उसी व्यक्ति का इंतजार कर रहा था। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास 999 ग्राम अफीम मिली है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *