पत्रकारिता के विद्यार्थियों ने किया दूरदर्शन व आकाशवाणी केंद्र का भ्रमण

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में पत्रकारिता के विद्यार्थियों ने देहरादून दूरदर्शन व आकाशवाणी केंद्र का भ्रमण कर जानकारियां ली। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्रसारण से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं प्रायोगिक पहलुओं के बारे में जानकारी ली।
महाविद्यालय में पत्रकारिता के विद्यार्थी देहरादून पहुंचे। देहरादून दूरदर्शन के निदेशक अनिल भारती, अनुराग श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, कुष्ण कुमार, बालमुकुंद ने विद्यार्थियों को दूरदर्शन के इतिहास के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने एंकर स्टूडियो, पीसीआर, प्रोडक्शन रूम, मास्टर इक्यूपमेंट रूम, सर्वर रूम व अर्थ स्टेशन का अवलोकन किया। वहां होने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके उपरांत विद्यार्थी आकाशवाणी केंद्र देहरादून में पहुंचे। जहां मंजुला नेगी ने रेडिया प्रसारण की तकनीकी प्रक्रियाओं के बारे में बताया। इस मौके पर प्राध्यापक चक्रधर कंडवाल, अनुपम भारद्वाज, अरविंद दुदपुड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *