आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना आठवें दिन भी जारी

हरिद्वार()। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लंबित मांगों को लेकर पिछले मंगलवार से जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विकास भवन के निकट धरना शुरू कर दिया था। मंगलवार को भी विकास भवन के निकट गेट पर धरना जारी रहा। उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की ओर से उनकी मांगों को लेकर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। कहा कि सरकार उनकी मांगों पर जल्द गंभीरता से विचार नहीं करती, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *