9 दिसंबर को गौंडार गांव में जनता दरबार आयोजित
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री त्वरित समाधान सेवा कार्यक्रम को लेकर आगामी 9 दिसंबर को जिले के दूरस्थ गांव गौंडार में जनता दरबार आयोजित किया जाएगा। इसमें समस्याओं के समाधान को लेकर कार्रवाई की जाएगी। विकास खंड ऊखीमठ के गौंडार गांव में आयोजित होने वाले जनता दरबार कार्यक्रम में जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि न्याय पंचायत मनसूना के गौंडार गांव में मुख्यमंत्री त्वरित समाधान सेवा कार्यक्रम में जनता दरबार आयोजित होगा। जनता दरबार कार्यक्रम सुबह 11 बजे से होगा।