गोपेश्वर में आयोजित होगा जनपद स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

श्री बद्रीनाथ मंदिर परिसर एवं आईटीबीपी ग्राउंड गौचर में भी होंगे विशेष योग कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली : आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड के तत्वावधान में 21 जून 2026 (रविवार) को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय मुख्य कायक्रम पुलिस ग्राउंड, गोपेश्वर में प्रात: 06:45 बजे से 08:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “ङ्मॠं ऋङ्म१ ऌीं’३ँ८ अॠी्रल्लॠ” निर्धारित की गई है।
मुख्य कार्यक्रम के साथ-साथ श्री बद्रीनाथ मंदिर परिसर तथा आईटीबीपी ग्राउंड, गौचर में भी योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम एवं सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन एवं धन्वन्तरी वंदना से होगा। इसके पश्चात योग दिवस की भूमिका पर संक्षिप्त प्रस्तुति दी जाएगी तथा प्रात: 07:00 बजे से 07:45 बजे तक सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जनपदवासियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सुरक्षा बलों तथा योग प्रेमियों से अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग कर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *