बच्चें अच्छी कार्यनीति के साथ जीवन में आगे बढ़े

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अगरोड़ा में हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा कल्जीखाल ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अगरोड़ा में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को छात्र-छात्राओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सभी बच्चे अच्छी कार्यनीति के साथ जीवन में आगे बढ़े, अच्छे शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर यदि हम कार्य करते हैं तो हमारा मानसिक स्वास्थ्य स्वयं ही सही रहेगा। कहा कि सभी बच्चे मेहनत के साथ आगे बढ़े।


कार्यक्रम में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम से काउंसलर रेखा रावत ने छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य को लेकर विशेष जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि 11 से 12 साल की उम्र में बच्चे माता-पिता से जरूरी दोस्तों की सलाह को ज्यादा महत्व देते हैं, सभी बच्चे अच्छी आदतों को अपनाएं। साथ ही सीखी गई बुरी आदतों को समय के साथ छोड़ जा सकता है, जो आपको गलत कार्य के लिए कहे ऐसे दोस्तों से दूर रहें। इसलिए दोस्त हमेशा सोच समझ कर चुनने चाहिए। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी हेतु टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 पर संपर्क करने को कहा। उन्होंने बच्चों से सकारात्मकता सोच रखने के साथ ही योग, पढ़ाई और खेल में रुचि रखने हेतु कहा। उन्होंने कहा कि तनाव और कठिन परिश्रम को समानार्थी समझा जाता है हम छोटी-छोटी बातों को तनाव मान लेते हैं, हम तनाव से पीछा तो नहीं छुड़ा सकते हैं,लेकिन मजबूत मानसिक स्वास्थ्य से हम तनाव से दूर रह सकते हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डॉ. मेघना असवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विभाग की ओर से सभी चिकित्सा इकाइयों, विभिन्न विद्यालयों, सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने के साथ ही विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मान सिंह कोहली, सीएचओ मनीषा, एएनएम मीनाक्षी रावत, रेशमा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *