मंत्री रेखा आर्य पर 210 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप

अल्मोड़ा । सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर 210 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने आक्रोश रैली निकाली और उनके घर का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर मामले की जांच और जवाबदेही तय करने की मांग की।
अल्मोड़ा में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर लगे 210 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।
रैली के बाद कार्यकर्ताओं ने रेखा आर्य के घर का घेराव किया और मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपों को गंभीर बताते हुए इस मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *