राष्ट्रपति पुरस्कार परीक्षा के लिए आठ छात्रों हुआ चयन

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पांच दिवसीय राष्ट्रपति पुरस्कार परीक्षा में जनपद पौड़ी से आठ स्काउट गाइड छात्र-छात्रा जनपद का प्रतिनिधित्व करेगें। यह परीक्षा राष्ट्रीय मुख्यालय के नेतृत्व में प्रशिक्षण केन्द्र भोपालपानी में आयोजित हो रहा है।


जनपद पौड़ी से गाइड प्रियाशी, आकांक्षा, अनामिका रावत, अक्सरा, तानिया चौहान, महक काला एवं स्काउट में शिवकुमार, कपिल का पांच दिवसीय राष्ट्रपति पुरस्कार परीक्षा के लिए चयन हुआ है। जिला सचिव केशर सिंह असवाल ने कहा कि जिले की तरफ से कन्टीजन के रूप में शकुंतला बुड़ाकोटी व रूप चन्द्र लखेड़ा को चयनित किया गया है। प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला मुख्य आयुक्त अत्रेश सयाना, उप आयुक्त अंशुल बिष्ट, जिला सचिव केशर सिंह असवाल, प्रशिक्षण कमीशनर मनमोहन भट्ट, शान्ती रतूडी, रूपचन्द लखेडा, शकुन्तला बुड़ाकोटी, आन्नद बलोदी, नरेन्द्र सिंह नेगी, जयदीप रावत, राजेन्द सिंह रावत, राकेश भट्ट आदि ने शुभकामनाएं दी है। परीक्षा के दौरान पांच दिनो तक ध्वज शिष्टाचार, प्रतिज्ञा, नियम, अनुमान लगाना, मैप रिडिंग, प्राथमिक चिकित्सा, पायनियरिंग, आपदा प्रबन्धन, सामुदायिक विकास एवं मचान बनाना आदि विषयों की जानकारी देकर परीक्षा से गुजरेगें। यह परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद छात्रों को नई दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथो प्रमाण पत्र दिये जायेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *