आइटीबीपी जवानों ने 65वें स्थापना दिवस पर शानदार परेड की

गौचर। आइटीबीपी का 65 वां स्थापना दिवस यहां आठवीं वाहिनी में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वाहिनी के जवानों ने हर्षोल्लास और पूरे जज्बे के साथ शानदार परेड का प्रदर्शन किया। वाहिनी के कमांडेंट मनोहर सिंह रावत ने कहा कि वर्ष 1962 में भारत चीन युद्ध के बाद देश की सीमाओं की रक्षा और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए आइटीबीपी पैरामिलिट्री फोर्स का गठन हुआ। जो आज तक सीमाओं की सुरक्षा में तत्पर है। उन्होंने सीमाओं की सुरक्षा और तत्परता के लिए पूरे मनोबल से तैनात रहने के लिए जवानों और अधीनस्थ अधिकारियों को धन्यवाद दिया। समारोह में वाहिनी के अधिकारियों, परिवार जनों, बच्चों सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *