पोखरी। शरदोत्सव मेले के तहत शनिवार को आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं। सीनियर वर्ग की लोकगीत प्रतियोगिता में जीआईसी आली प्रथम स्थान पर रहा। टैगोर इंटरमीडिएट कॉलेज पोखरी और जीआईसी थालाबैंड संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि एबीएम इंटर कॉलेज पोखरी और जीजीआईसी तृतीय स्थान पर रहे। क्विज में टैगोर इंटरमीडिएट कॉलेज ने प्रथम, जीआईसी नागनाथ ने द्वितीय और जीआईसी उडामांडा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
औषधि भंडार से छह नमूने
जांच के लिए भेजे
गोपेश्वर। औषधि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने शनिवार को औषधि भंडार गोपेश्वर का निरीक्षण किया। उन्होंने छह दवाओं के सैंपल एकत्र किए जिन्हें जांच के लिए राजकीय विश्लेषणशाला देहरादून भेजा जाएगा। उन्होंने दवाओं के भंडारण, रख-रखाव व निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही वितरण व भंडार से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की। छह दवाओं के सैंपल लिए। कहा कि इनकी जांच रिपोर्ट के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य आम लोगों को गुणवत्तापरक व सुरक्षित दवा उपलब्ध कराना है। इस दौरान मुख्य फार्मेसी अधिकारी रमेश नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।