बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम की यात्रा 21 लाख के पार पहुंच गई है। शनिवार तक धाम में 21 लाख छह हजार 837 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने में अब चंद दिन का समय शेष बचा है। जिस तरह से धाम में यात्री पहुंच रहे हैं, यदि वह आंकड़ा बरकरार रहता है तो इस साल श्रद्धालुओं की संख्या आसानी से 22 लाख के पार पहुंच जाएगी।